― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन

हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी पन्ना लाल निषाद एवं उनके परिवार के लोगों ने अपने नाबालिग पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को सम्बोंधित मांग पत्र अधिकारी को सौंपा। ज्ञाापन में मांग किया है कि रवि निषाद पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाय। पन्ना लाल ने मांग पत्र में बताया कि मेरे पुत्र 17 वर्षीय दीपक निषाद को गांव के ही रवि निषाद पुत्र छोटे लाल बीते 12 जून को रात में फोनकर बुलाया और उसकी हत्या कर लाश को सिरकोनी रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। बाद में पता चला कि जीआरपी पुलिस ने दीपक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस बारे में तहरीर दिये जाने पर अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया। भुक्तभेगी पिता ने मांग किया कि रवि निषाद पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसका मोबाइल नम्बर सविलांस पर लगाकर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।

Share Now...