Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्राओं ने दिमाग, तो छात्रों ने बीज अंकुरण का उकेरा चित्र

छात्राओं ने दिमाग, तो छात्रों ने बीज अंकुरण का उकेरा चित्र

  • क्राफ्ट के द्वारा छात्रों ने समर कैम्प में लूटी वाहवाही

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय के चार दिवसीय समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर जहां कक्षा 5 की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से दिमाग का चित्र तो वहीं छात्रों ने बीज अंकुरण की पूरी प्रक्रिया का चित्र उकेर कर लोगों का मनमोह लिया। कैम्प में अपने क्राफ्ट के माध्यम से छात्रों ने जमकर वाहवाही लूटी। गौरतलब हो कि विगत वर्षों की भांति गर्मी की छुट्टी से पहले उक्त विद्यालय में सोमवार से चार दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन एसएमसी की अध्यक्षा मालती देवी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने अपने गुरूजनों के नेतृत्व में आर्ट और क्राफ्ट के अन्तर्गत कई कलात्मक चीजें बनाना सीखा। उसी में कक्षा 5 की छात्राओं ने जहां रंगोली के माध्यम से दिमाग तो वहीं बच्चों ने बीज अंकुरण की पूरी प्रक्रिया का चित्र उकेर कर लोगों का मनमोह लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि द्वारा बताया गया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाता है। इसके द्वारा छात्रों को मुक्त चित्रकारी करने का अवसर प्राप्त होता है। कैम्प में अपने क्राफ्ट के माध्यम से छात्रों ने जमकर वाहवाही लूटी। छात्रों के द्वारा बनाए गए क्राफ्ट को सभी लोगों द्वारा सराहा गया। इस दौरान ज्योति मिश्रा, विवेक गुप्ता, घनश्याम, राकेश समेत अन्य गुरूजन मौजूद रहे।