Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeअपना जौनपुरचुनाव में मतदान करने की कुलपति ने दिलाई शपथ

चुनाव में मतदान करने की कुलपति ने दिलाई शपथ

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हुए विविध कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने शिक्षक, छात्र और विद्यार्थियों को चुनाव में मतदान करने की शपथ दिलाई। यह समारोह निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की ओर से मैं भारत हूं गीत का गायन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि मतदान दिवस बनाने का मुख्य कारण है कि लोगो को मतदान के महत्व को बताया जाए ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हो और सही उम्मीदवार को चुने जिससे हमारा देश विकास की ओर अग्रसर हो। इस अवसर पर छात्र अधिष्ठाता कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने मतदाताओं को जागरूक किया और उनके मत की कीमत को समझाया। समारोह का संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. मनोज पांडेय ने किया। इसके बाद वोट जैसा कुछ नहीं, वोट डालेंगे हम जरूर विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके बाद प्रबंध अध्ययन संकाय में मतदान हमारा अधिकार विषय पर स्लोगन लेखन कविता पाठ मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय. परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, एआर, अजीत सिंह, बबिती सिंह, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, डा. राजकुमार, डा. संतोष कुमार, डा. रसिकेश, डा. सुनील कुमार, डा. मंगल प्रसाद आदि उपस्थित थे।