Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरइसहाकपुर ने 51 रनों से टड़िया को हराया

इसहाकपुर ने 51 रनों से टड़िया को हराया

  • गौराबादशाहपुर प्रीमियर लीग का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बे के ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित गौराबादशाहपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को उद्घाटन भाजपा के बरिष्ट नेता दिनेश सोनकर और भाजपा के धर्मापुर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने फीता काट कर किया। उद्घाटन मैच आजमगढ़ जनपद की इसहाकपुर और टड़िया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इसहाकपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 116 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी टड़िया की टीम 65 रनों पर ऑल आउट हो गई। अंपायर की भूमिका में संजय सोनकर और शिब्बू अहमद रहे कमेंट्री मोहम्मद आसिम ने किया। इस अवसर पर लल्लन प्रताप सिंह, बिपिन तिवारी, अकसम सिद्दीकी, अतीक अहमद, तालिब, खलीलुर रहमान आदि मौजूद रहे।