Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचुनाव प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल व बूथों का किया...

चुनाव प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल व बूथों का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर निकाय चुनाव के प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को मतगणना स्थल, स्ट्रांग रुम समेत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

आगामी चार मई को होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर सोमवार को प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह आजमगढ़ मार्ग स्थित नवीन मंडी स्थल पर पहुंच कर स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद पुराना चौक मोहल्ला स्थित बालिका इंटर कालेज व नगर पालिका प्राइमरी स्कूल के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। तदुपरांत डाक-बंगला पहुंचकर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार से बातचीत किया। इस दौरान मंडी सचिव गुलाब सिंह अिधशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय आदि मौजूद रहे।