जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार में रविवार सुबह जानवरों के लिए चरी काटने गए एक अधेड़ की सड़क हादसे में चार पहिया की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी। बताया जाता है कि जुनेदपुर गांव निवासी 55वर्षीय अधेड़ छोटेलाल पुत्र सहदेव रविवार सुबह जानवरों के लिए चरी काटने के लिए गलगला शहीद बाजार के पास खेत में गया था। बाजार में बने अपने कमरे के सामने खड़ा था कि पिकप की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक म्ाौत हो गई। हालांकि उसे लोगों द्वारा स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया। घटना की सूचना होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर पुलिस मृतक के भतीजे अमर बहादुर यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिकप क्षेत्र के ही अशोकपुर कला निवासी एक कोटेदार की बतायी जाती है। फिलहाल पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए पिकप को कब्जे में ले ली जबकि चालक फरार बताया जाता है।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
चरी काटने गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत

Previous article
Next article


