जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों ने रामदेवपुर गांव में बैठक कर ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ का नारा बुलंद करते हुए टोल टैक्स वसूली का जमकर विरोध करने का निर्णय लिया। कहा कि विरोध ऐसा होगा कि उसका असर वाराणसी से लेकर गोरखपुर तक के लोकसभा क्षेत्रों के जनता को प्रभावित करेगा। किसानों का कहना था कि सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि किसानों को बगैर मुआवजा दिए सोलह किमी सड़क का निर्माण किए बिना ही टोल टैक्स की वसूली क्या जायज है। सड़क निर्माण नहीं होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। किसानों ने कहा कि जनहित में टोल टैक्स वसूली का हर हाल में विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर जय प्रकाश राम, अमरजीत यादव, भोनू यादव, अरविन्द पाण्डेय, राधेश्याम यादव, सतीश सिंह, रामभरत गुप्ता, पतिराजी प्रजापति, पप्पू यादव, रोहित, दिनेश यादव, चंद्रबली यादव, योगेंद्र दीक्षित, हनुमान यादव, राजू सिंह, बरसाती यादव, रतन, गोपी शर्मा, शिवमंगल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
टोल टैक्स वसूली का विरोध करेंगे आक्रोशित किसान

Previous article
Next article

