Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघायल लड़की के लीवर से निकाली गोली खतरे से बाहर

घायल लड़की के लीवर से निकाली गोली खतरे से बाहर

  • परिजनों ने कहा कि डॉक्टर ने बच्ची की जान बचाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर गांव की निवासी एक लड़की को बदलापुर के मिरशादपुर में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे नईगंज के दुर्गा सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर लीवर से गोली निकालकर लड़की को खतरे से बाहर बताया। ज्ञातव्य हो कि मिरशादपुर के निवासी चौथी राम केवट के पुत्र की शादी समारोह मे जयमाल कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों किसी ने जयमाल स्टेज के पीछे से फायरिंग कर दी। बुआ की शादी में गयी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के काफरपुर के निवासी बाठू बिंद की बेटी रूबी के पेट में गोली जा लगी। इसके साथ एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। लोगों ने आनन-फानन में घायल रूबी को नईगंज दुर्गा सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉ.आलोक यादव ने बताया कि लीवर में गोली फसने से स्थित बहुत जटिल थी। लेकिन सफल ऑपरेशन कर गोली तो निकाल लिया  गया है। उन्होने कहा कि अब लड़की पूरी तरह खतरे से बाहर है। थोड़ा बहुत इनफेक्शन का असर था, लेकिन अब ठीक है।