Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपत्रकार के घर तोड़फोड़ कर सामान उठा ले गये दबंग, मुकदमा दर्ज

पत्रकार के घर तोड़फोड़ कर सामान उठा ले गये दबंग, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार में दर्जनों की संख्या में दबंगो ने पत्रकार के घर पर जमकर तांडव मचाया। घर मे घुसकर कुल्हाड़ी से उनके भाई पर वार किया। इसके बाद सभी को घर मे बन्द कर उसकी दो दुकान टीन शेड तोड़कर दुकान में रखा सामान अपने घर उठा ले गये। मामले में पुलिस ने 6 नामजद व लगभग 25 अज्ञात के खिलाफ घर मे घुसकर कुल्हाड़ी से मारने व लूट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जाता है कि बरसठी बाजार में पत्रकार विपिन दुबे का मकान है। मकान के ठीक पीछे मेन सड़क पर जमींन है, जो वर्ष 1990 में पत्रकार के दादा के पक्ष में दीवानी न्यायालय से डिग्री हुई। विपक्षी संतोष मिश्रा अब उस डिग्री को मानने से इनकार कर रहे है।जबकि विपिन दुबे उसी जमीन में दो टीनशेड रखकर दुकान किराए पर दिए है। सुबह 6 बजे घर के सभी सदस्य सोये थे, विमल दुबे उठकर घर पीछे दरवाजा खोलकर सफाई करने के बाद मंडी में सब्जी लेने जा रहे थे। अचानक संतोष मिश्रा, अवधेश मिश्रा उर्फ मोनू, राजू मिश्रा पुत्र अमरनाथ निवासी बेसहनपुर बरसठी राजबहादुर सिंह, गौरव सिंह उर्फ गट्टू निवासी उमरम जोगेंद्र सिंह निवासी खड़वा धावा पहुँच कर विमल को मारने के लिए दौड़ाए विमल भाग कर अपने घर मे भाग गए पीछे से सभी लोग घुसकर विमल को मारे पीटे जिससे कुल्हाड़ी से उन्हें चोट लग गयी। आरोप है कि पत्रकार के भाई विमल दुबे को मारे पिटे तीन सौ रुपये छीन लिये और पूरे परिवार को घर के अंदर कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिये। धड़ल्ले से कुल्हाड़ी फावड़ा लेकर दुकान तोड़ दिए और सामान अपने घर उठा ले गये। थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्र ने सभी नामजद व 20 से 25 अज्ञात पर धारा 147,148,452,323,324,504, 392,427,379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।