Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरघायल ब्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

घायल ब्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। पोटरिया मोड़ पर बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बुधवार की भेर में मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन गांव निवासी 54 वर्षीय फौजदार शर्मा गत मंगलवार को साइकिल से मल्हनी बाजार जा रहे थे। उक्त मोड़ पर बगैर नंबर की बाइक चला रहे युवक ने टक्कर मार दी। फौजदार सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। बाइक सवार मौके से भाग गया। मृतक के पुत्र पंकज शर्मा ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोप लगाया है कि बगल गांव मैदासपट्टी के युवक ने बाइक से टक्कर मारी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।