Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघनश्यामपुर में सड़क हादसे में घायल मैकेनिक की वाराणसी में मौत

घनश्यामपुर में सड़क हादसे में घायल मैकेनिक की वाराणसी में मौत

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, गांव में शोक

जौनपुर धारा,बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घनश्यामपुर में 14मई को हुए सड़क हादसे में गंभीररूप से घायल हुए युवक की वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के गोनौली गांव निवासी प्रशांत के रूप में हुई है, जो पेशे से मैकेनिक थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत 14मई को खुटहन से बदलापुर की ओर अपनी बाइक से आ रहे थे। घनश्यामपुर में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी कोई सुधार न होने पर परिजन उन्हें वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रशांत एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मरम्मत का कार्य करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। प्रशांत की असमय मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर है।