जौनपुर धारा,केराकत। पंचायती राज विभाग केराकत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की कार्यकारी का चुनाव गुरुवार को विकासखण्ड के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सहायक विकास अधिकारी रजनीश पांडे की अध्यक्षता में व उनके देखरेख में चुनाव कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत अधिकारी आसिफ अंसारी को अध्यक्ष व सचिव संजय यादव को उपाध्यक्ष पद दिया। वहीं मंत्री सचिन मटरू राम व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार व सचिन जयेश यादव को संप्रेक्षक के पद पर चयन किया गया। बैठक में निम्नलिखित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं विकासखण्ड के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहें। उक्त अवसर पर सचिव कृष्ण मोहन यादव, सौरव दुबे, पूजा यादव, अमित कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। नव चयनित विकासखण्ड स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी को सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकासखण्ड केराकत द्वारा पद के गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, तथा अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।
― Advertisement ―
आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न


