― Advertisement ―

spot_img

क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?

रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
Homeअपना जौनपुरग्राम चौपाल के जरिए हुई जनसुनवाई

ग्राम चौपाल के जरिए हुई जनसुनवाई

जौनपुर धारा, सुइथाकला। शासन की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को क्षेत्र के ऊंचगांव में ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद तिवारी की देखरेख में ग्राम चौपाल के जरिए ग्रामीणों की समस्याओं पर जनसुनवाई हुई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी ने ग्राम चौपाल को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया। जिसके जरिए एक साथ बैठकर गांव के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने मेंआसानी होती है। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र ने लोगों के बीच सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवास, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, पेयजल, नाली निर्माण, पौधरोपण, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा के सम्बंध में चर्चा करते हुए समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान डॉ.राकेश चन्द्र तिवारी, सचिव जितेन्द्र शाह, दानपति, अमरजीत, जयकरन व शिवकुमार समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...