Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगौशाले में क्षमता से अधिक न रखें पशु : डीडीओ

गौशाले में क्षमता से अधिक न रखें पशु : डीडीओ

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के गद्दोपुर के गौशाले का डीडीओ बृजभान सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीडीओ व पशु चिकित्सा अधिकारी को अस्थाई गौशालाओं में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मंगलवार को दोपहर बाद डीडीओ बृजभान सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गद्दोपुर स्थित अस्थाई गौशाले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ बृजभान सिंह ने बीडीओ काशीनाथ सोनकर व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह को निर्देश देते हुए कहाकि अस्थाई गौशाले में क्षमता से अधिक पशुओं को न रखे, पशुओं के चारा खाने वाली नाद को ऊंची कराने व ठंड में पशुओं को बचाव के लिए उचित व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीडीओ ब्लॉक के विकास खण्ड कार्यालय में बीडीओ व सचिवों के साथ समीक्षा बैठक किया। समीक्षा बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, परिषदीय विद्यालयों पर कायाकल्प योजना की कार्य प्रगति, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास, पंचायत भवन व कर्मचारियों की उपस्थिति की बिंदुवार समीक्षा किया। इस दौरान बीडीओ धमार्पुर काशी नाथ सोनकर, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सेक्रेटरी राजेश यादव, अखिलेश कुमार गौड़, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता आदि मौजूद रहे।