जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. एचसी वर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय दूबे की देखरेख में कोरोना वायरस से निबटने के लिए अस्पताल की तैयारियों की पड़ताल करने के बाद मॉकड्रिल किया गया। फिलहाल इस सम्बन्ध में डिप्टी सीएमओ डॉ. एचसी वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस का प्रकोप कुछ बढ़ रहा है जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूरी तरह से तैयारियां की गई है। इस मौके पर डॉ. गौरव सिंह, स्टाफ नर्स फूलमती, कामना सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
कोरोना से निबटने को हुआ माकड्रिल

Previous article
Next article

