Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeउत्तर प्रदेशगौतम अडाणी कराएंगे चार की साल की मासूम मनुश्री का इलाज

गौतम अडाणी कराएंगे चार की साल की मासूम मनुश्री का इलाज

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इलाज का खर्च उठाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

अडाणी ने ट्वीट कर कहा कि मनुश्री जल्द ही ठीक हो जाएगी। मैंने अडाणी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद कराने के लिए कहा है। वो जल्द ही स्कूल लौटेगी और अपने दोस्तों के साथ खेलेगी।

लखनऊ के सरोजनीनगर की रहने वाली मनुश्री के दिल में छेद है। उसका ऑपरेशन लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में होना है जिसका खर्च करीब 1.25 लाख रुपये आएगा।

मनुश्री गरीब परिवार से है इसलिए उसके परिजन ये खर्च नहीं उठा सकते हैं। बचपन से ही उसके दिल में छेद है जो कि समय के साथ बड़ा हो गया है। सोशल मीडिया में आई खबरों के बाद उद्योगपति अडाणी आगे आए हैं और इलाज के लिए पूरी मदद का भरोसा दिलाया है।

अडाणी की इस पहल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ की है और उनका स्वागत किया है।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इलाज का खर्च उठाएंगे। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।

अडाणी ने ट्वीट कर कहा कि मनुश्री जल्द ही ठीक हो जाएगी। मैंने अडाणी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद कराने के लिए कहा है। वो जल्द ही स्कूल लौटेगी और अपने दोस्तों के साथ खेलेगी। लखनऊ के सरोजनीनगर की रहने वाली मनुश्री के दिल में छेद है। उसका ऑपरेशन लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में होना है जिसका खर्च करीब 1.25 लाख रुपये आएगा। मनुश्री गरीब परिवार से है इसलिए उसके परिजन ये खर्च नहीं उठा सकते हैं। बचपन से ही उसके दिल में छेद है जो कि समय के साथ बड़ा हो गया है। सोशल मीडिया में आई खबरों के बाद उद्योगपति अडाणी आगे आए हैं और इलाज के लिए पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। अडाणी की इस पहल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तारीफ की है और उनका स्वागत किया है।