जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाने के बगथरी ग्राम सभा के बनहवां गांव में गोली चलने की खबर पर थाने की पुलिस और केराकत सीओ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये। गौराबादशाहपुर थाने के बनहवां गांव के रामसकल य्ाादव के पुत्र आदर्श यादव और केराकत थाना के पतौरा गांव के हीरा यादव के पुत्र शैलेष यादव के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है आदर्श ने बताया कि शैलेष ने हमारे उपर गोली चला दी लेकिन बाल बाल बच गया। सीओ केराकत गौरव कुमार शर्मा से फोन पर बात हुई तो उन्होने बताया कि जांच के बाद पता चलेगा कि गोली चली है कि नहीं।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
गोली चलने की खबर पर पहुंची पुलिस फोर्स



