Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर मेडिकल कॉलेज में 69 वर्षीय महिला की किडनी से निकाली 15.4 एमएम की पथरी

उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 69 वर्षीय महिला की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का शल्य उपचार किया गया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद मरीज ने चिकित्सकों से मिलकर आभार जताया।
Homeअपना जौनपुरगोदान एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर यात्री गंभीर रूप से घायल

गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर यात्री गंभीर रूप से घायल

  • ढाई घण्टे तक प्लेटफार्म पर घायल यात्री कराहता रहा पर आरपीएफ, जीआरपी ने नही लिया संज्ञान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जंघई रेलवे स्टेशन पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते समय रविवार को एक यात्री गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। असंवेदनशील रेल कर्मी ढाई घंटे तक उसके पास भी नहीं फटके। किसी निजी कार्य से उधर से जा रहे एक पत्रकार द्वारा फटकार लगाए जाने पर रेल कर्मियों की तंद्रा टूटी। आनन-फानन में घायल को 108नंबर से नजदीक के अस्पताल में भेजते हुए आरपीएफ ने घायल के परिजनो को सूचित किया। जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र स्थित सखैला गांव निवासी शिवप्रसाद यादव उम्र करीब 40वर्ष मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से 11.30 बजे दिन जंघई ट्रेन से उतरते समय प्लेट फार्म नंबर 2 पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह अन्य यात्रियों ने घायल को प्लेटफार्म 3 पर लिटा कर गिरने की सूचना आरपीएफ को दे दी। हद तो तब हो गई जब 2 बजे तक कोई उसे देखने तक नहीं पहुंचा। अपरान्ह 2 बजे के बाद उधर से जा रहे एक पत्रकार ने कराहते हुए घायल को देख स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह को फोन कर अवगत कराया। उन्होंने सहायक स्टेशन मास्टर मनीष पाण्डेय को मौके पर भेज कर घायल की जानकारी ली। मनीष द्वारा आरपीएफ, जीआरपी को सूचित किए जाने पर दोनो विभाग के पुलिस नीद से जागे और घायल को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचित किया।