Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगेंहू के कटे डंठल में लगी आग, पूरा गांव जलने से बाल-बाल...

गेंहू के कटे डंठल में लगी आग, पूरा गांव जलने से बाल-बाल बचा

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबूजौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तारा गांव में बुधवार को दोपहर में लगभग एक बजे गेहूं के कटे डंठल में किसी अज्ञात ने आग लगा दी जिससे आग राजभर बस्ती के पास तक पहुंच गयी। गांव निवासी विशाल सिंह ने फायर ब्रिगेड तथा 112 नंबर पुलिस को सूचना देने के साथ साथ मौके पर मौजूद राजेश राजभर, अखिलेश राजभर, जितेंद्र राजभर, संतू, रवि विश्वकर्मा, पंचम विश्वकर्मा आदि  सहित गांव के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। यदि दमकल विभाग समय से नहीं पहुंचती तो शायद आग की लपट बढ़ सकती थी और गांव के राजभर बस्ती के लोगों के रिहायशी मड़हे को चपेट में ले लेती। हालांकि किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है।