जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मथुरापुर, कनवानी में डॉ.राम सिंह यादव के नवनिर्मित भवन स्वामी समर्थ आरोग्य निकेतन के गृह प्रवेश एवं अखण्ड यथार्थ गीता पाठ के समापन के शुभ अवसर पर जगद्गुरु, यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आशीर्वाद स्वरुप नारद भगवान का शुभ आगमन हुआ। भक्तों को सम्बोधित करते हुए नारद भगवान ने कहा कि अगर गीता के उपदेश को सभीआम जनमानस को उपलब्ध करा दिया जाए तो आपसी बैर भाव कम हो जाएगा और आपस में समानता आ जाएगी। अगर सभी मानव जन गीता के उपदेशों को अपने जीवन का आधार बना लें तो आतंकवाद जैसी विकट समस्या का भी समूल नाश हो सकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्मेंद्र यादव, अमित यादव, डॉ.राजेश गुप्ता, साहबलाल मौर्य, पिन्टू यादव, मया शंकर यादव, राजबहादुर सिंह, शिव सिंह, संतोष प्रजापति सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस भी उपस्थित रहा।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
गीता के उपदेश से कम होंगे बैर-नारद भगवान

Previous article


