Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगीतांजलि की बैठक में चयन प्रक्रिया सम्पन्न

गीतांजलि की बैठक में चयन प्रक्रिया सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की ख्यातिलब्ध रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था गीताजलि की आवश्यक बैठक डा. ब्रम्हेश: शुक्ल की अध्यक्षता में दिनांक रविवार को बाबा श्री जागेश्वर नाथ मंन्दिर में सायंकालीन सम्पन्न हुई। इस बैठक में सरंक्षक मण्डल के सदस्यों ने राम नरायन सेठ ‘मामाजी’ के निधन के कारण रिक्त संरक्षक पद की पूर्ति हेतु शशी कुमार श्रीवास्तव (पूर्व अध्यक्ष) के नाम की घोषणा किया। जिसमें बैठक में उपस्थित सदस्यों ने हर्षध्वनि से स्वागत किया गया। इसी क्रम में डा. ब्रम्हेश शुक्ल सहित उनके मन्त्रिमण्डल का कार्यकाल दो वर्षो समाप्त होने पर सरंक्षक/चयन मण्डल सदस्यों द्वारा दो वर्षा के लिए पुन: अध्यक्ष डा. ब्रम्हेश शुक्ला, महामंत्री अमन सहगल, कोषाध्यक्ष पवन सोनी एवं अमरनाथ मोदनवाल को कार्यक्रम संयोजक के रूप में चयनित किया और अध्यक्ष डा. ब्रम्हेश शुक्ला मंत्रिमण्डल का विस्तार कर संरक्षण मण्डल को सौंपेगे। गीतांजलि के चयन प्रक्रिया पर उपस्थित समस्त सदस्यों ने प्रस्ताव व्यक्ति किया। इस अवसर पर रामप्रताप सोनी (पूर्व अध्यक्ष), ओम प्रकाश सोनी (पूर्व अध्यक्ष), सुरेश चन्द्र गुप्ता, धीरेन्द्र दन्त चतुर्वेदी, शशी कुमार श्रीवास्तव, गौतम सोनी, रामसुभग सेठ, ऋषभ माली ने अपने विचार व्यक्त किये। इसके अतिरिक्त रामानन्द विश्वकर्मा, प्रदीप साहू, गोपाल विश्वकर्मा, गणेश मोदनवाल, अमित सोनी, रमन सोनी, संदीप सोनी, अमरनाथ गुप्ता, डा. रूपनारायण माली, कदम साहू, सूरज केशरी, नीरज शाह, आनन्द यादव, विवेक साहू, धर्मसेन सिंह, दिनेश सोनी, पवन सेठ, प्रमोद साहू एवं अन्य सदस्य की उपस्थित सराहनीय रही। संचालन महेन्द्र देव विक्रम ने किया और आभार अमन सहगल (महासचिव) ने किया।