― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरहूटर प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों की हुई चेकिंग

हूटर प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों की हुई चेकिंग

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला एवं संभागीय परिवहन निरीक्षक एके श्रीवास्तव द्वारा ‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’ के 8वें दिन अभियान चलाकर वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन, प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग कर प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों के प्रति जनमानस में जागरुकता लाये जाने हेतु 17 से 31 जुलाई तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाये जानें का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम (वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन/ प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान) के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात, देवेश सिंह, निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला के द्वारा जनपद के शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन/ प्रेशर हॉर्न एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग कर प्रवर्तन की कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों के उलंघन में 227 वाहनों का चालान किया गया और 3,89,000 रु. की वसूली की गई।

Share Now...