जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय विकास खंड के कुंवरपुर ग्रामसभा के गंगापुर में ग्रामप्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग व जल बहाव के लिए नाली बनवाई गई जिससे पूरे गांव का लाभ हो रहा था। तभी गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग लाल बहादुर यादव, श्रीराम यादव, ओम प्रकाश यादव व राजमणि ने मिलकर नाली को बंद कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब यह नाली बन्द हुई तो गांव के प्रजापति नन्हेलाल व उनके बस्ती वालो का पानी पूरी तरह बाधित हो गया और इण्टरलाकिंग पर अब नाले का गंदा पानी भरा हुआ है।जबकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का सख्त आदेश है कि गंदगी किसी ऐसे सार्वजनिक जगहों पर न हो जिससे बीमारियां फैले लेकिन गंगापुर में इस गन्दगी के कारण अब जहरीले मच्छर फैल रहे। क्षेत्र में पैâली गन्दगी के कारण उठ रही बदबू से आस-पास के लोगो का रहना दुस्वार हो गया है। जिसकी शिकायत पीड़ितों ने आईजीआरएस के तहत भी की। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियो के कानों में जू तक नही रेंग रही। ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम प्रधान प्रेम बिहारी द्वारा सबको ध्यान में रखते हुए सरकारी पैसे से यह कार्य किया गया।
― Advertisement ―
गांव के विकास कार्यों में बाधा बन रहे गांव के दबंग



