Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरगला काटकर कुएं में फेंकी गई युवती की लाश बरामद, मचा हड़कंप

गला काटकर कुएं में फेंकी गई युवती की लाश बरामद, मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उकनी में गला काटकर फेंकी गई 21 साल की युवती की लाश कुएं में मिली है। घटना की सूचना मिलने पर मुंगरा पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि उकनी गांव निवासी विजय कुमार यादव ने गांव के किनारे खेतों की सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल लगा रखा है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन खेत में पानी भरने के लिए ट्यूबवेल चलाने पहुंचे तो देखा कि एक युवती की लाश कुएं में औंधें मुंह पड़ी हुई है। वह घबरा गए और गांव पहुंचकर घटना की जानकारी गांव के लोगों को दी तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान शैलेश सिंह को दी तो वह थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह को घटना की जानकारी दी। कुछ देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गांव के लोगों की सहायता से लास को कुएं से बाहर निकलवाया। लास को निकाला गया तो लोगों की रुह कांप गई युवती के गला धारदार हथियार से कटा था। आसपास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे लेकिन युवती की कोई पहचान नहीं हो सकी। मृतक लाल रंग की स्वेटर व काली रंग की पैंट पहनी हुई है। पुलिस शव की पहचान कराने की काफी कोशिश में लगी रही लेकिन पहचान नहीं हो सकीं। इस बाबत थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। शव की शिनाख्त न होने की वजह से लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।