Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशगरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग कर रहा ये ट्रस्ट, अब...

गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग कर रहा ये ट्रस्ट, अब तक 51 कन्याओं का बसाया घर…

वैसे तो बेटियां हर घर का चिराग होती हैं, लेकिन आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें आर्थिक परिस्थितियों या अन्य किसी समस्या के चलते बेटियों का विवाह करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हरदोई की स्वयंसेवी संस्था ये नेक कार्य कर रही है. ट्रस्ट द्वारा कई प्रकार के सामाजिक कार्यों को किया जाता है. सबसे खास इसमें यह है कि गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है और यह सिर्फ हरदोई ही नहीं अन्य प्रदेशों में भी होता है.

हरदोई से संचालित वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट को आज 22 वर्ष पूरे हो चुके हैं. इसकी शुरुआत हरदोई के तत्कालीन जिलाधिकारी अमिय कृष्ण चतुर्वेदी ने की थी. जिनके साथ जनपद के कई संभ्रांत लोग भी जुड़े थे. तब से लेकर अब तक इस ट्रस्ट के द्वारा लगातार समाज हित मे गरीबों व विकलांगो तथा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाता रहा है. वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य अरुणेश बाजपेयी का कहना है कि आगामी 3 दिसम्बर 2023 को एक सामूहिक विवाह कराया जा रहा है. जिसमें 51 गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा. जिसमें हिन्दू ही नहीं मुस्लिम भी शामिल हैं और यह केवल हरदोई ही नहीं अन्य प्रदेश जैसे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकुमा में भी कराए जाएंगे और इस तरह का सामूहिक विवाह वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा केवल इस बार ही लगातार 2002 से किया जाता रहा है. हरदोई में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अरुणेश बाजपेयी बताते हैं कि वह अपने ट्रस्ट के द्वारा लगातार तमाम ऐसे जरूरत मंद हैं जैसे कि मेधावी बच्चों को सम्मान राशि प्रतिभावानों को सम्मान राशि या फिर विकलांगों के लिए उपकरण तथा विवाह जैसे कामों के लिए उन्हें सदस्यों के द्वारा 5000 हजार का सहयोग मिलता है जो कि लगातार मिलता रहता है. जिससे वह कई बार करोड़ों और लाखों दान कर चुके हैं जो कि विभिन्न लोगों और विभिन्न रूपों में किया जाता है.