Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरगमगीन माहौल में ठंडा किया गया ताजिया

गमगीन माहौल में ठंडा किया गया ताजिया

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय थाना परिसर में बड़े ही गमगीन माहौल में मुकुरीपुर, हरिहरपुर, खुज्झी, बीरीबारी, चंदवक, घुड़दौड़,  बरैछाबीर, थुंही, भैंसा, बकटही से मुहर्रम का जुलूस मोहम्मद साहब की शहादत की याद में गंगा जमुना तहजीब को कायम रखते हुए जुलूस की शक्ल में पहुंचे। ताजिए के जुलूस में शामिल युवा खेल का प्रदर्शन करते हुए या हुसैन का नारा लगाते रहे। जुलूस में शामिल लोग करतब दिखाने वाले हर कला और कलाकारी के बाद नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर या हुसैन का नारा लगाते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करके काफी गमगीन थे। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था के बीच ताजिया सकुशल कर्बला के मैदान में ठंडा किया गया।