जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र में दसवीं मोहर्रम पर यौम-ए आशूरा का जुलूस शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। लगभग 25ग्राम सभाओं में ताजिये को देरशाम कर्बला में दफ़ना दिया जाएगा। जुलूस में शामिल अखाड़े अपने फ़न का प्रदर्शन करते चल रहे थे। दोपहर में अलग-अलग गांवों से ताजियेदार ताजिये को लेकर गाजे बाजे के साथ फ़ातिहा पढ़ने हुए। जुलूस कर्बला के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान डीजे पर हज़रत इमाम हुसैन की याद में मातमी धुन से लोगे की आँखे नम हो जा रही थी। देर शाम जुलूस कर्बला पहुंचा जहा ताजिये को दफ़न किया जा रहा। मटियाही ग्राम सभा से ताजिया दार महमद अली, कल्लू खान, गुड्डू खान, इसरार मारूफ, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार पटेल तथा भीलमपुर ग्रामसभा से ताजिया दार चांद बाबू तथा गांव के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष हुसैन मुंतजर ने बताया 25ग्राम सभाओं में लगभग ताजिया निकालने का आयोजन किया गया था। सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा सभी जगहो की स्थिति सामान्य रही। आठ बजे तक क्षेत्र के सभी ताजीयै दफना दिए जाएंगे।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मोहर्रम का त्योहार
Next article


