Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरखेतासराय में अचानक अपराध का पारा चढ़ा

खेतासराय में अचानक अपराध का पारा चढ़ा

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बरकरार रहने के बीच अचानक अपराध का ग्राफ बढ़ गया। पिछले एक सप्ताह के अंदर ताबड़तोड़ लूट और हत्या की घटनाओं से पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। अचानक घटनाओं में आई वृद्धि से पुलिस भी हलकान है। पिछले एक सप्ताह में घटनाओं पर नजर डालें तो 19 नवंबर को मवई गांव निवासी 21 वर्षीय अखिलेश यादव के सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर बदमाशों ने उसकी अपाचे बाइक लूट ली। पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज कर लिया लेकिन भुक्तभेगी के विरोध पर पुलिस ने अगले दिन जांच में लूट की घटना की पुष्टि की। लूट की यह घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में लगी थी कि 23 नवंबर को सोंगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई जिसमें गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय तालिब की चौथे दिन वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लूट की घटना का पुलिस एक सप्ताह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। पुलिस इस घटना पर काम कर रही थी कि 26 नवंबर की रात्रि लतीफपुर गांव में पड़ोसी गांव की अपनी प्रेमिका से खेत में मिलने गए प्रेमी धनबली बिंद को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।