जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय रेलवे मालगोदाम के समीप एक अज्ञात अधेड़ रेलवे लाइन पार कर रहा था इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। नगर के बीच स्थित गेट संख्या 62 सी के समीप मालगोदाम रैक प्वाइंट के समीप सोमवार को एक 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे कटकर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Previous article
Next article

