Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरखाना बनाते समय लगी आग, 7 मड़हे जलकर खाक

खाना बनाते समय लगी आग, 7 मड़हे जलकर खाक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के रसूलपुर गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार की देर रात खाना बनाते समय आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने सात मडहो को अपने आगोश में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ। उक्त गांव निवासी खेताउ निषाद के मड़हे में रात को खाना बनाया जा रहा था। खाना बनाते समय सिलेंडर की पाइप लीकेज होने के कारण आग लग गयी। आग लगते ही मड़हे को पकड़ लिया। आग ने खेताऊ के तीन मड़हे तथा उससे सटे उनके भाई पताउ के चार मडहो को अपनी आगोश में ले लिया। आग से गृहस्थी का सारा सामान, कपडे, बिस्तर, दो साइकिल सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही गाज के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सब कुछ जल चुका था। ग्राम प्रधान फेरु राम सरोज ने घटना की जानकारी लेखपाल को दिया। साथ ही खुद पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। आग ने दोनो भाइयों के परिवार को खुले आसमान में रहने को मजबूर कर दिया है।