Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरपत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा युवक, फिर बॉयफ्रेंड संग कराई शादी

पत्नी को मंदिर लेकर पहुंचा युवक, फिर बॉयफ्रेंड संग कराई शादी

जौनपुर धारा,आजमगढ़। यूपी के मेरठ में चर्चित सौरव राजपूत हत्याकांड के बाद से लोगों में पत्नियों की प्रेम कथा और नीले ड्रम का खौफ बढ़ गया है। इसी बीच आजमगढ़ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां अमित निषाद नाम के युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी को अपने ससुराल बुला लिया। जब महिला के ससुर और अन्य परिवार के लोग गेहूं काटकर घर लौटे, तो उन्होंने अपनी बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद ससुर ने इस बात की जानकारी अपने बेटे और गांव वालों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घंटों तक चली पंचायत के बाद मंजू के पति अमित निषाद ने चौंकाने वाला फैसला लिया। अमित ने अपनी नम आंखों से पत्नी मंजू और प्रेमी संजय की शादी का फैसला लिया और शाम होते-होते दोनों को सम्मो माता मंदिर में एक-दूसरे से शादी के बंधन में बांध दिया। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ के अतरौलिया के रहने वाले अमित कुमार, पुत्र चंद्रिका प्रसाद की शादी 6 महीने पहले 2024 में अम्बेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना अंतर्गत प्रतापपुर कला गांव निवासी शिवपाल निषाद की पुत्री मंजू से हुई थी। इस बीच मंजू कई बार अपने 10 साल पुराने प्रेमी संजय निषाद, जो उसके मायके का ही रहने वाला था, को अपने घर बुलाया करती थी। मंजू और उसके प्रेमी संजय ने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से एक-दूसरे से संपर्क में थे और अब उन्होंने एक साथ नया जीवन शुरू करने का निर्णय लिया है। महिला के ससुर चंद्रिका ने भी बताया कि वे गेहूं काटने के बाद घर लौटे तो घर में यह दृश्य देखकर हैरान रह गए।