Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखाई में पलटी आर्टिका कार किन्नर की मौत, चालक गंभीर

खाई में पलटी आर्टिका कार किन्नर की मौत, चालक गंभीर

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव के निकट रविवार प्रात: प्रयागराज से लौट रही अर्टिगा कार खाई में पलट गई। हादसे में किन्नर की मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। नगर के सरायरूस्तम मोहल्ले में अस्थाई रूप से कई सालों से निवास कर रही मूलरूप से आसाम की रहने वाली किन्नर अंजली (30)शकीला किन्नर के साथ रह रही थी। शनिवार की शाम को वह अपने निजी वाहन अर्टिगा कार से प्रयागराज गई थी, और वहां से लौटते समय पांडेयपुर गांव के निकट गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार किन्नर अंजली वाहन के नीचे आ गई जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अंबुज मौर्य (26)निवासी कोदहूं गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।