Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नज़र में…

खबरें एक नज़र में…

  • वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, सुइथाकला। विगत दिनों क्षेत्र के भटौली गांव में दो चचेरे भाईयों के बीच हुई मारपीट में घायल रविन्द्र पाल की हुई मौत के मामले का वांछित मंगलवार को आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय को भेज दिया। पुलिस मामले में भटौली गांव निवासी वांछित विकास कुमार पाल पुत्र स्व श्यामलाल थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर के पास मामले में प्रयुक्त लाठी के साथ थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह व उपनिरीक्षक सुनील कुमार व हमराह के हत्थे चढ़ गया। मामले मे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ ही उसे न्यायालय को भेज दिया गया। इस दौरान कान्सटेबल द्वय विजय सिंह और रामदवन यादव मौजूद रहे।

  • आंधी-तूफान और बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार शाम क्षेत्र में आयी आंधी तूफान के साथ बारिश से समूचा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम को तेज आंधी तूफान के साथ ही लगभग देर रात तक झमाझम बारिश होती रही। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ने की भी सूचना पायी गयी। हालांकि इस आसमानी आफत का खेती पर बहुत प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान हुआ। वहीं मांगलिक कार्यों में लगे लोगों को अच्छी खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ व टेन्ट तक उखड़ गए। वाहनों से चलने वाले राहगीर सुरक्षा की दृष्टि से खुली जगहों पर सड़क के किनारे अपने वाहनों को खड़ा करके आफत के थमने का इन्तजार करते देखे गए। इसी बीच मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गयी, हालांकि आफत थमने के बाद कुछ जगहों पर आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन मौजूदा समय में वह कोढ़ में खाज की स्थिति जैसी पैदा कर दी थी ।

  • सड़क दुघर्टना में चार घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। क्षेत्र के अलग अलग स्थान पर हुए सड़क दुघर्टना में कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के बडौना गांव में सोमवार की रात सडक पर टहल रहे उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय दिनेश पुत्र अशोक  अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के मछगवां गांव निवासी 35 वर्षीय विजय बहादुर पुत्र राम अचल सोमवार की देर रात सड़क पर टहल रहे जानवरों की चपेट में आने से बाइक से गिरकर सरायमोहिद्दीनपुर बाजार के समीप गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरी घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेन्दर पुर गांव निवासी 30 वर्षीय धीरज पुत्र सुरेश खुटहन रोड स्थित कटहिया पुलिया के समीप बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर  गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चौथी घटना मंगलवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन से टेम्पो पकडकर आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज गांव निवासी 21 वर्षीय  उमेश कुमार पुत्र इंद्रजीत घर जाते समय आजमगढ़ मार्ग स्थित पावर हाउस के समीप टेम्पो अनियंत्रित होकर पलटने से उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए सभी को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने किया।

  • कार ने बाइक को मारी टक्कर तीन घायल

जौनपुर धारा, चंदवक। चंदवक गाजीपुर मार्ग पर जमुनीबारी गांव के पास हुंडई कार ने बाइक व साईकल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व लोगों की मदद से सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जमुनीबारी गांव निवासी 32 वर्षीय अखिलेश पुत्र अंगनु राम बाइक से घर जा रहे थे। गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही हुंडई कार जोरदार टक्कर मारते हुए उसी गांव के साईकिल सवार 17 वर्षीय सुवेश सिंह पुत्र अजीत व 20 वर्षीय राज यादव पुत्र हरगेन को भी टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व पुलिस के मदद से तीनों घायलों को सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां डॉक्टरों स्थिति गंभीर देखते देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

  • मकान पर पेड़ गिरा, धराशायी

जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के मूर्खा गांव में बीती रात आयी तेज आंधी व बारिश से जामुन का पेड़ जोखन राम के मकान पर गिर गया जिससे वह धराशायी हो गया। उसमें रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का सामान सब नष्ट हो गया। संयोग रहा कि कोई चोटिल नहीं हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दे दी।