Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • थाना अध्यक्ष की अपराधियो पर पैनी नजर

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न गांव से बरसठी पुलिस ने जौनपुर न्यायालय के आदेश पर पांच वारंटीयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बरसठी थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक अपने हमराही उप निरीक्षक रविंद्र कुमार भारती, हेड कांस्टेबल रमाकांत यादव, हेड कांस्टेबल गुरु दयाल सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश गौड़, कांस्टेबल सुरेश यादव के साथ वारंटी राम सजीवन यादव पुत्र स्व.कटिपाल यादव निवासी ग्राम बरेठी, दीपक हरिजन पुत्र बालचंद हरिजन निवासी पपरावन, पिंटू हरिजन पुत्र बालचंद निवासी पपरावन थाना बरसठी, शीतला प्रसाद पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम बरेठी थाना बरसठी, इज़हारुल हसन पुत्र सुल्तान निवासी कूसा थाना बरसठी जौनपुर नरूलएन पुत्र सुल्तान निवासी कूसा थाना बरसठी को वारंट जारी होने पर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

  • नगर में जाम की समस्या को लेकर क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मडियाहूँ के मुख्य मार्ग पर दिन में ट्रेनों के आने के समय भयंकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर के सभासदों व प्रबुद्ध जनों ने रविवार को क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ उमाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग किया कि रानीपुर रोड पर मेंन रोड से जाने के लिए एकल रास्ता खोला जाए, ईदगाह गली को में रोड से जाने के लिए एकल रास्ता खोला जाए, सड़क के बीचो-बीच प्लास्टिक का अस्थाई डिवाइडर बनाया जाए, भगत सिंह चौराहे एवं स्टेशन रोड चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया सभासद, रवि कुमार मौर्य सभासद, अरविन्द चौरसिया सभासद, अनिल कुमार गुप्ता पूर्व सभासद, राकेश गुप्ता सभासद, डॉ.अरुण कुमार मिश्रा शामिल रहे।

  • श्रीरामलला का दर्शन करने जायेंगे आप के नेता

जौनपुर धारा, जौनपुर। 12फरवरी दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने परिवार के साथ और साथ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इत्यादि वरिष्ठ नेता, श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम लला का दर्शन करने हेतु जाएंगे।

उक्त जानकारी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर देखने को मिली। जिसके पश्चात आम आदमी पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने भी फैसला लिया कि आम आदमी पार्टी जौनपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में अयोध्या हेतु प्रस्थान करेगा और मुख्यमंत्री, अरविन्द केजरीवाल व भगवंत मान के काफिले में शामिल होकर अयोध्या में श्रीराम का दर्शन करेगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया और कहा कि पार्टी कि तरफ से कल वह भी जाएंगे अयोध्या श्री राम का दर्शन करने।