Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरक्रय विक्रय समिति के चुनाव में पर्चा दाखिल नहीं कर सके कई...

क्रय विक्रय समिति के चुनाव में पर्चा दाखिल नहीं कर सके कई उम्मीदवार

जौनपुर धारा, खुटहन। विभिन्न सहकारी समितियों से निर्वाचित व चयनित होकर क्रय विक्रय समिति के चुनाव में अपना दमखम आजमाने वालों की मंशा शनिवार को धरी की धरी रह गई। उनका आरोप है कि चुनाव अधिकारी बनाए गए खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह ने पर्चा खरीदने की लाइन में लगे सभी एक दर्जन उम्मीदवारों में से आनन फानन में मात्र दो उम्मीदवारों को पर्चा थमा दिया। आरोप है कि पर्चा भरने के बाद भी सिर्फ एक उम्मीदवार का ही जमा कराया गया। बाकी ग्यारह लोग लाइन में खड़े खड़े अपनी बारी का इंतजार ही कर रहे थे कि बीडीओ उठकर चले गए। उम्मीदवार रामफेर, प्रखर यादव, शिवनारायण, अमर सिंह, फूलचंद आदि का आरोप है कि क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शीतगृह पर बनाए गए चुनाव कार्यालय पर शनिवार की सुबह दस से चार बजे तक पर्चा खरीद और जमा होना था। चुनाव से वंचित कर दिए गए उम्मीदवारों का आरोप है कि चुनाव अधिकारी सुबह कुछ क्षणों के लिए यहां आये लेकिन पर्चा नहीं दिया। सायं चार बजने में पांच मिनट शेष रहते वह पुन: आये और दो लोगों को पर्चा थमाते ही समय समाप्त हो जाने की घोषणा कर दी। आरोप है कि किसी उम्मीदवार का पर्चा जमा नहीं हो पाया था कि बीडीओ उठकर ब्लाक मुख्यालय चल दिए। इस बाबत में खंड विकास अधिकारी वीर बहादुर सिंह का फोन लगाया गया तो स्विच ऑफ बता रहा था। बार-बार उम्मीदवारों के द्वारा हो हल्ला करने पर मौके पर पुलिस बल भी बुलवा कर दहशत का माहौल भी बना दिया गया। वंचित उम्मीदवार न्यायालय जाने का मन बना रहे हैं।