Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeमनोरंजनक्या मुंबई के बिजनेसमैन से शादी रचा रही हैं तमन्ना भाटिया?

क्या मुंबई के बिजनेसमैन से शादी रचा रही हैं तमन्ना भाटिया?

  • एक्ट्रेस ने इंट्रोड्यूस कराया अपना मंगेतर

तमन्ना भाटिया की शादी को लेकर एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं अब इस खबर एक्ट्रेस ने एक मजेदार रिएक्शन दिया है। साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की खूबसूरत अदाओं के करोड़ों लोग दीवाने हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है। जिस सुनकर उनके फैंस शॉक्ड हो गए। दरअसल इस वक्त सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। जिसके मुताबिक तमन्ना बहुत जल्द मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं। वहीं अब इस खबर चुप्पी तोड़ते हुए एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जबरदस्त रिप्लाई किया है। दरअसल तमन्ना ने अपने इस्टाग्राम की स्टोरी पर दो मजेदार वीडियो शेयर किए है। जिसमें से पहले वीडियो में वो एक खूबसूरत सी ब्लैक साड़ी पहने कमरे के अंदर जाती हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वो एक लड़का बनकर कमरे से बाहर निकलती हैं। इस वीडियो में तमन्ना ने मूंछे भी लगाई हुई है। वहीं वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘ये मेरा बिजनेसमैन पति है।’इसके अलावा एक्ट्रेस ने हैशटेग में ये भी लिखा कि, ‘सभी मेरी लाइफ की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। तमन्ना के इस मजेदार रिएक्शन को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कप्रâंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया बहुत जल्द ही सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म ‘भोला शंकर’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फैंस को दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में कीर्ति सुरेश भी दिखाई देंगी। फिल्म अगले १४ अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वो ‘गुरगुंडा सीता कलम’ और मलयालम फिल्म ‘बांद्रा’ में भी नजर आने वाली हैं।