जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर 50छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को टोकाई रबर ऑटो पार्ट्स इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड राजस्थान की तरफ से आए प्रतिनिधि अंजलि और धर्मजीत के द्वारा 50छात्र/छात्राओं को चयनित किया गया। यह कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र को गणित विभाग के प्रो.राजकुमार नोडल अधिकारी के रूप में देख रहे हैं, साथ ही उन्हें योग्य प्रशिक्षणकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर नोडल अधिकारी प्रोफेसर राज कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार, राजन कुमार, संतोष, अभिषेक, सूर्यकांत, प्रिया आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र के 50 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

Previous article
Next article

