Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाण्डेयपुर गांव में सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे एक वृद्ध किसान नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बताते चलें कि उक्त गांव निवासी रामबली गौतम उम्र 65 वर्ष अपने घर के बगल ही बटाई पर खेत लेकर खेती किसानी का कार्य कर रहा था। सोमवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे वह अपने बटाई वाले खेत में घास काटने गया था कि अचानक पहले से गिरे नंगे बिजली की तार की चपेट में आ गया। बताया गया कि बीते रविवार की रात जिस बास के सहारे नंगा तार गया था वह भी गिर हुआ था। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजाराम त्रिवेदी, एसआई विजय अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। गांव के जिस व्यक्ति द्वारा नंगा तार ले जाया गया था उसके यहां भी पहुंच कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। इस सम्बंध में सिकरारा बिजली विभाग के एसडीओ एसपी पटेल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति द्वारा नंगा तार ले जाया गया था, उसका जिम्मेदार वही है। उसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि इस नंगे तार की जानकारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को नहीं थी। आपको बताते चले की मृतक रामबली गौतम की शादी तो हो गई थी। उनके पत्नी का नाम मंतोरा है। जिनके पास अपना कोई संतान नहीं है। वह गोद में अपने साढू के लड़के राजकुमार पुत्र देवराज निवासी बेल गहन को ले रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हल्का लेखपाल विनोद कुमार यादव मौके पर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटे गये।