― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोतवाली में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

कोतवाली में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधान तथा बाजारवासी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली का त्योहार शांति माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाए। हम भाईचारे की भावना से एक दूसरे के साथ हंसी खुशी से त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार में किसी भी प्रकार का माहौल न बिगड़े किसी प्रकार का कोई विवाद हो तो उसे तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी प्रकार की गलत अफवाह न फैलाएं। उन्होंने कहाकि आप सभी अपने-अपने गांव में इस त्योहार को हंसी खुशी और ह षोल्लास के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे पुलिस आपके सहयोग में हमेशा खड़ी है। यदि कोई अराजक तत्वों द्वारा त्योहार में व्यवधान उत्पन्न किया गया तो उसके साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इस मौके पर धनंजय सेठ, विष्णु दत्त शुक्ल, सोचन अली, शाह मोहम्मद, गोलू निगम, संतोष निगम, निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, निरीक्षक देवेंद्र सिंह, उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, उप निरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह आदि लोग मौजूद रहे लोग मौजूद रहे।

Share Now...