Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरकेमिस्ट्री व माइक्रोबायोलॉजी छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

केमिस्ट्री व माइक्रोबायोलॉजी छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में अलिवस लाइफ साइंसेज़ लिमिटेड की ओर से केमिस्ट्री एवं माइक्रोबायोलॉजी विषय के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जोड़ना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी की ओर से अवधेश राय, प्रकाश चौधरी तथा सतीश मौर्य ने चयन प्रक्रिया कराई। कार्यक्रम की शुरुआत में कंपनी प्रतिनिधियों ने अलिवस लाइफ साइंसेज़ के बारे में विस्तृत प्रेज़ेंटेशन दिया, जिसमें कंपनी की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। अलिवस लाइफ साइंसेज़ लिमिटेड एक अग्रणी फार्मास्यूटिकल कंपनी है। प्रेज़ेंटेशन के उपरांत छात्रों का एप्टीट्यूड टेस्ट लिया गया, जिसके बाद चयनित विद्यार्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। पूरी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न किया गया। यह आयोजन सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो.प्रदीप कुमार ने कंपनी प्रतिनिधियों, आयोजकों एवं सभी प्रतिभागी छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के भविष्य निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। इस अवसर पर डॉ.नितेश जायसवाल, डॉ.दीप प्रकाश सिंह व छात्र सदस्य दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, उपस्थित रहे।