जौनपुर धारा, सुइथाकला। न्यायालय के आदेश के क्रम में कुर्क किए गए सामानों की नीलामी सोमवार को दो बजे स्थानीय थाना परिसर में होगी। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बतौर पुलिस चौकी क्षेत्र सरायमोहिऊद्दीनपुर गांव निवासी अमरेन्द्र ऊर्फ पवन पुत्र सन्तराम विन्द मुकदमा अपराध संख्या 2207/2021 धारा 128 सीआरपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त है जिसके विरूद्ध विगत 22 अक्टूबर को माननीय न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम ने आदेश कर रखा था जिसके परिपालन में कुर्क किए गए अभियुक्त के सामानों की नीलामी सोमवार को दो बजे थाना परिसर में नायब तहसीलदार सन्दीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने लोगों से ससमय प्रतिभाग करने की अपील की है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
कुर्क किए गए सामानों की होगी नीलामी

Previous article
Next article

