Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकीटनाशक खाने से प्रेमी युगल की मौत, प्रेमिका के बाद प्रेमी की...

कीटनाशक खाने से प्रेमी युगल की मौत, प्रेमिका के बाद प्रेमी की भी बीएचयू में मौत

जौनपुर धारा, मछलीशहर। मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र के एक ईट भट्ठे पर साथ में काम करने वाले प्रेमी युगल की प्रेम कहानी का दुखःद अंत हो गया। पारिवारिक विरोध के कारण प्रेमी युगल विवाह करने में असफल होने के बाद रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिये। घटना में लड़की की बीते रविवार की रात, स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं में और लड़के की आज सुबह, बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रान्त की रहने वाली लड़की जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष थी। वह कोटवा गांव निवासी प्रदीप यादव के साथ मडियाहूँ क्षेत्र के डीह गांव में स्थित एक ईंट के भट्टे पर काम करती थी। उसका प्रेम प्रदीप कुमार उम्र 21वर्ष पुत्र रमाशंकर निवासी कोटवा से हो गया। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा दोनों साथ जीने मरने की कसम खाकर रविवार रात्रि लगभग 8:00 बजे प्रेमिका काजल दीवान पुत्री देवानंद दीवान और प्रदीप यादव ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो उनको मरियाहू सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया जबकि प्रदीप यादव को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। जहां पर लड़के की हालत नाजुक देखकर उसे उपचार के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया। प्रदीप की भी मंगलवार को सुबह मौत हो गई है।