Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकिसान का बेटा बना वैज्ञानिक जिले में खुशी

किसान का बेटा बना वैज्ञानिक जिले में खुशी

सिकरारा। क्षेत्र के मीठेपार गांव निवासी अनुराग दुबे/पुत्र राजेश दुबे का चयन इसरो में साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर परिवार व जिले का नाम रोशन किया। अनुराग के पिता राजेश दुबे किसानी कर के परिवार का भरण पोषण करते हैं। माता एक गृहणी है उनके दादा हरिशंकर दुबे नाती के इस सफलता से अपनी खुशी जाहिर की अनुराग आर्थिक परिस्थिति के बावजूद अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही रहकर किया तथा उन्होंने हाईस्कूल(10) व इंटर (12)क्षेत्र में स्थित के. एन. सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाकी सिकरारा से पूरी की इसके बाद अनुराग 2014 में आइडियल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,गाजियाबाद से बी.टेक की डिग्री प्राप्त कर आगे की पढ़ाई उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, आईआईटी दिल्ली से 2022 में एम.टेक की उपाधि प्राप्त की वर्तमान में अनुराग मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुरुग्राम में कार्यरत हैं, वर्ष 2023 में अनुराग का चयन मिश्रा धातु निगम लिमिटेड एक सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम में हुआ था। उन्होंने उसमें शामिल न होकर अपनी पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया। अनुराग अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, व दादा-दादी, शिक्षक रमाशंकर यादव को दिया। अनुराग न कहा ‘मेरे माता-पिता बड़ी कठिन परिस्थितियों में भी मुझे पढ़ाया, यह उपलब्धि उन्हीं के त्याग और समर्थन का परिणाम हैं मेरा सपना हैं कि हमारे गांव के बच्चे भी तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़े।