Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररोडवेज बस के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत

रोडवेज बस के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत

सिकरारा। सोमवार की जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर रात रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रयागराज जिले के हड़िया थाना क्षेत्र के चकमदा निवासी जवाहिर सिंह(55) मोटर साइकिल से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। राहगीरों की माने तो उसी दिशा से पीछे से आ रही एक बादशाहपुर डिपो की बस अनियंत्रित हो गया। बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार जवाहिर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सूचना 112नम्बर पुलिस के साथ एम्बुलेंस को सूचना दिया। पुलिस राहगीरों की मदद से उनको मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस के यात्रियों को दूसरे बस पर बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।