जौनपुर धारा, जौनपुर। कर्मचारी चयन आयोग की अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा, बीटेक तथा एमटेक योग्यता रखने वाले लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिसमे जौनपुर जिले के धर्मापुर गांव का बेटा अजय मौर्या ने एसएससी भर्ती की प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवांवित कर दिया। अजय के पिता राजेश मौर्या किसान और मां सुभावती देवी गृहणी हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कुशीनगर से 2020 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। तत्पश्चात इंजीनियर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रयागराज में एक्सीलेंटविजन में प्रवेश लिया। अजय ने अपनी सफलता का पूर्ण श्रेय गुरु पंकज गुप्ता को दिया। उन्होने बताया कि मैं अन्य कई परीक्षाओं में कुछ अंक से ही असफल हुआ, ऐसी दशा में मैं कई बार हतोस्साहित हुआ, लेकिन गुरुजनों और परिजन के उत्साह वर्धन से मैं सफल हो गया।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
किसान का बेटा अजय मौर्या ने हासिल की एसएससी में ऑल इंडिया 57वीं रैंक

Previous article

