Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरकाग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

काग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व मे कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल 15 जनवरी 2024 को रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या गया था जहां पर भाजपा और आरएसएस के अराजकतत्वों द्वारा कांग्रेस के ध्वज वाहक के साथ अभद्रता की गई एवं पार्टी ध्वज का अपमान किया गया। जिसके विरोध मे बुधवार को जौनपुर के गाँधी तिराहे पर एकत्र होकर रामधुन गायी और इन अराजक तत्वों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरसोत्तम की जन्मस्थली पर ऐसा मर्यादा विहीन कृत्य भाजपा और संघ की विकृत सोच को दर्शाता है। राम के नाम का राजनीतिकण इस समाज मे भेदभाव पैदा कर रहा है। कांग्रेस हमेशा से ही ऐसी विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ेगी। इस अवसर पर तिलकधारी निषाद, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, मंगला गुरु, डॉ.राकेश उपाध्याय, राज कुमार निषाद, नीरज राय, निसार इलाही, राजकुमार गुप्ता, आदिल, अनिल सोनकर, अली अंसारी सब्बल आदि मौजूद रहे।