Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरठगी के शिकार लोगों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को ठगी के शिकार का एक समूह पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में में शनि कुमार तिवारी, अनुराग, प्रवीण दूबे, नीरज, रोशन, बृज भूषण, बच्चूलाल, दुर्गा प्रसाद, विद्युत, विपिन, यशवंत सहित आदि लोगों से नौकरी के नाम करोड़ों रूपये ठगी करने का आरोप लगाया गया है। शनि कुमार तिवारी ने बताया कि कौशल कुमार पाण्डेय ग्राम कनावां थाना मड़ियाहूँ ने सफाईकर्मी जिलाधिकारी कार्यालय जौनपुर के पद पर नियुक्ति कराने हेतु खुद की पहुँच मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व जिला कार्यालयों तक बताते हुए विश्वास में लेकर नियुक्ति कराने हेतु तीन लाख रूपये इण्डियन बैंक शाखा नेवढ़ियां खाता नम्बर-50414071447 से अपने खाता संख्या 50100290236971 एचडीएफसी बैंक मड़ियाहूं जौनपुर में तथा तीन लाख रूपया आंगनवाड़ी में कार्यकर्ती और सहायिका के पद पर रखने हेतु प्रार्थी की पत्नी आकांक्षा देवी तथा प्रिया देवी पत्नी उजलेश मिश्रा से कुल नगद कुल छःलाख रूपया अपने खाते में मगांकर फर्जी पेपर में निकलवाया और फर्जी नियुक्ति पत्र कूटरचित दस्तावेज से तैयार कर मेरे साथ धोखा व छल करके फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया और स्टैम्प लगे सादे पेपर पर हाजिरी लगवाने के नाम पर फर्जी तरीके से दस्तखत करवाता रहा। उन्होने बताया कि पैसा वापस मांगने पर प्रार्थी को कौशल कुमार पाण्डेय ने डरा-धमकाकर तथा फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर चुप कराये रखा। उन्होने आरोप लगाया कि कौशल ने मेरे साथ ही  और भी कई लोगों से भी करोड़ो रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और धोखाधड़ी व ठगी का शिकार बनाया है। इसी क्रम में दुर्गा प्रसाद पाण्डेय पुत्र स्व.श्री सत्यनारायण पाण्डेय निवासी ग्राम छतरीपुर पोस्ट कुटीरचक्के थाना केराकत ने भी आरोप लगाया कि सफाईकर्मी/ सुपरवाईजर के पद नगर पंचायत रामपुर में नियुक्ति कराने हेतु कौशल ने पांच लाख पैसठ हजार रूपये अपने खातें में मंगा लिया। हालांकि एक मामले में ठगी व धोखाधड़ी के आरोप में नेवढ़िया थाना में पहले ही विधायक के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा पंजीकृत है और स्थानीय पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। इस तरह के कई मामले एक साथ आने के बाद नगर में और भी लोगों को इनका मददगार होना बताया जा रहा है। जिसका खुलासा जाँच होने के बाद ही किया जा सकेगा।