जौनपुर धारा, बदलापुर। बोल बम कांवरियां संघ कुशहा द्वितीय व घनश्यामपुर का जत्था मंगलवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इसके लिए भव्य शोभायात्रा निकली गई। कुशहा द्वितीय में स्थित महा काली मंदिर से डीजे के साथ घनश्यामपुर बाजार का भ्रमण करते हुए कांवरियों की टोली बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों की टोली का जगह-जगह स्वागत किया गया। कुशहा द्वितीय में स्थित महा काली मंदिर पल वीरेंद्र सिंह, कल्लू दुबे, वरुण सिंह, राजन सिंह, प्रमोद सिंह ने सभी कांवरियों का स्वागत किया। घनश्यामपुर बाजार मे गुड्डु हलवाई, अमरनाथ, राम अवतार, काजु अग्रहरी, सोनु मोदनवाल आदि के द्वारा नाश्ता व जलपान सभी कांवरियों को कराया गया। सभी कांवरिये काशी विश्वनाथ व सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए। वहां से पैदल चलकर जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करेंगे। शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र मे हर-हर महादेव, बोल-बम के नारों से गूंजता रहा।इस मौके पर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों में राहुल यादव, प्रदीप यादव, रवि गुप्ता, प्रिंस जैसवाल, दीपक हलवाई, हीरालाल प्रजापति, पप्पू खरवार आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए हुआ रवाना

Next article


