- कार पर लगा था भाजपा का झण्डा, परिजनों ने बताया मानसिक संतुलन ठीक नहीं
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना पुल के पास रात्रि लगभग 10:00 बजे एक कार सवार ने कई लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोग गिरते-पड़ते भागते और अपनी जान बचाते हुए देखे गए हैं। कार एक मकान से टकराकर जब रुक गई तब लोगों ने कार सवार की जमकर धुनाई कर दी और कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी किया है।

मंगलवार की रात 10 बजे शहर में चार पहिया वाहन इस ढंग से जा रही थी कि उसके चपेट में आने से कई लोग घायल हो गये। सद्भावना पुल पर पहुंची वाहन ने वहां मौजूद लोगों को धक्का मारते हुए जब आगे निकली तो राहगीरों ने दौड़ाकर उसे रोक लिया। बाद में राहगीरों द्वारा वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिये भेज दिया वहीं घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी चालक नशे में धुत होकर वाहन चला रहे हैं जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़े हुए हालात पर काबू पा लिया।

पुलिस कार और कार चालक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार चालक और उसके साथ बैठे दोनों शराब के नशे में धुत व्यक्तियों को भी साथ ले गई। मौके पर पहुंचे कार चालक के परिजनों ने मानसिक संतुलन काफी दिनों से खराब होने की बात बता रहे हैं। कार चालक के परिजनों ने यह भी बताया कि उसका मानसिक इलाज लगभग 3साल से चल रहा है और हमेशा उसे घर में बंद करके रखा जाता था। लेकिन आज वह मौका पाकर बाहर निकल गया। पुलिस इस दुर्घटना में घायल 4 लोगों का उपचार एवं मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। वहीं कुछ लोगों को जो हल्की चोटें भी आई थी।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि चालक का नाम निखिल सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी गोधना थाना जफराबाद है। चालक के पिता सुनील सिंह डोभी ब्लाक में एकाउंटेंट हैं। वाहन पर भाजपा का झंडा लगा था। कई लोगों के घायल होने से जिला चिकित्सालय में अफरा-तफरी मच गयी थी।



