Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकहासुनी होने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

कहासुनी होने पर युवक को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत के मोहल्ला नासहीं में बुधवार की रात सनकी युवक ने लाठी से पीटकर वर्ग विशेष के युवक को मार डाला। नशा करने के आदती आकील की मोहल्ले के ही सनकी किस्म के युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। तैश में आ गए सनकी युवक ने लाठी से हमलाकर आकील को पीटकर मार डाला। घटना के बाद हत्यारोपित युवक फरार हो गया।

मृत युवक का शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बुधवार की रात करीब 10:00बजे मोहल्ला नासही के हरिजन बस्ती में सुनसान में सड़क पर लहू लुहान मरा हुआ पड़ा था। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति अपने चार पहिया वाहन से रास्ते से गुजर रहे थे। बीच रास्ते में युवक की लाश देखकर उन्होंने जाफराबाद थाना अध्यक्ष को सूचित किया। सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पड़ोस के कुछ लोगों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि आकिल और अनुसूचित बस्ती के मन्नू नाम के युवक से आपस में गाली गलौज हो रही थी। मन्नू ने बताया कि यह हमको गाली दे रहा था। हमको गुस्सा लगी इसलिए हमने इसको मार डाला। जाफराबाद पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दिया। मृतक चार भाई हैं।